मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम। पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्र पटमदा थाना के बेलटांड़ दुर्गा पूजा मैदान से गुरुवार सुबह एक नाबालिग का शव बरामद किया है।स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आशंका जताई जा रही है कि नशे के अधिक सेवन से नाबालिग की मौत हुई है। मृतक की पहचान पटमदा के बामनी टोला घोषडीह निवासी लगभग 14 वर्षीय आदिवासी किशोर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अक्सर बेलटांड़ बाजार में लावारिस हालत में घूमता रहता था और पिछले कुछ समय से नशे का आदी बन गया था।उसके साथियों ने बताया कि बुधवार की शाम उसने बेलटांड़ बाजार की एक दुकान से तीन डेंड्राइट पाउच खरीदे थे, जिन्हें उसने नशे के तौर पर इस्तेमाल किया। बताया जाता है कि रात को वह भूखे पेट ही दुर्गा मंदिर के पास बने टेंट में सो गया। सुबह जब टेंट के एक कर्मचारी की नजर उस पर पड़ी तो उसने पास में खड़े टेम्पो चालकों को जानकारी दी।सूचना फैलते ही झामुमो नेता सुभाष कर्मकार, विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, ग्राम प्रधान बृंदावन दास सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पहचान की। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और साइकिल समेत अन्य सामान को जब्त किया।पटमदा थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें