मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के गुमला में ओडिशा के रहने वाले प्रेमी युगल के शव बरामद, घटना की जांच कर रही पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के गुमला में ओडिशा के रहने वाले प्रेमी युगल के शव बरामद, घटना की जांच कर रही पुलिस

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र में लावागांई झेंगरिया टोंगरी नामक जगह पर एक युवा जोड़े के सड़े-गले शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

युवक की पहचान ओडिशा के कुम्हारडुंगी निवासी 22 वर्षीय अशोक दास के रूप में हुई, जबकि युवती भी ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली थी।

पुलिस के अनुसार, शवों की हालत को देखते हुए अंदेशा है कि दोनों की मौत आठ-दस दिन पहले हुई होगी।

शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। शवों के अधिक खराब होने के कारण प्रारंभिक शिनाख्त में पुलिस को कठिनाई हुई। तलाशी के दौरान युवती के पास से एक मोबाइल नंबर बरामद होने पर पुलिस ने संपर्क साधा और दोनों की पहचान की पुष्टि हो सकी।

अशोक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह चेन्नई में टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। 18 सितंबर 2025 को उसकी प्रेमिका ने उसे झोराडीह नामक जगह पर मेले में बुलाया था। इसके बाद से दोनों लापता था।

घटना के बाद युवती के परिजनों ने थाने में अशोक के खिलाफ लड़की को भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। परिजनों के अनुसार, लगभग 15 दिन पहले फोन पर दोनों ने बताया था कि वे छत्तीसगढ़ में हैं और आगे संपर्क नहीं करने को कहा था। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया था।

पुलिस यह जांच कर रही है कि प्रेमी जोड़ा ओडिशा से झारखंड के गुमला कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई।

युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका भी व्यक्त की है। सूचना मिलने पर युवती के परिजन भी गुमला पहुंचने वाले हैं।

गुमला एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि मृत युवक पर नाबालिग लड़की को भगाने का मामला दर्ज है। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें