मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत पगदा गांव के समीप शुक्रवार देर रात टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर एक सड़क हादसे में पल्सर बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार यह दुर्घटना किसी अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से हुई है।बताया जा रहा है कि मृतक बाइक चालक के सिर पर हेलमेट लगा हुआ था, इसके बावजूद उसके सिर में गंभीर चोट आई और घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैल गया था। दुर्घटना के बाद बाइक और युवक सड़क किनारे एक नाले में जा गिरे।शनिवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे क्षतिग्रस्त बाइक और युवक के शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना बोड़ाम थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने हलूदबनी ओपी के पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।पुलिस के अनुसार बाइक का नंबर (जेएच 05 बीबी-2198) है। वाहन के कागजात के आधार पर बाइक मालिक का नाम संजय कुमार महतो बताया जा रहा है, जिनका पता बालीगुमा, एमजीएम मानगो थाना क्षेत्र का है। हालांकि मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।थाना प्रभारी ने बताया कि हेलमेट पहनने के बावजूद सिर में गंभीर चोट लगना और मौके पर ही मौत होना इस बात की ओर इशारा करता है कि बाइक को किसी भारी वाहन ने जोरदार टक्कर मारी होगी। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें