मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

टोंक में दो गुटों में खूनी संघर्ष : पूर्व डीटीओ टीचर समेत छह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

टोंक,। जिले में उनियारा थाना इलाके के कुंडिया गांव में

निर्माणाधीन सड़क को चौड़ा करने के दौरान सीमेंट का पोल हटाने को लेकर दो

गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। दूर के रिश्ते के चाचा-भतीजे में परिवार में

यह संघर्ष हुआ। इस खूनी जंग में पूर्व डीटीओ, टीचर समेत 6 लोग घायल हो गए।

माना जा रहा है कि खूनी संघर्ष के दौरान कुल्हाड़ी के हमले से टीचर का गाल

कट गया, जिन्हे जयपुर रेफर किया गया। रिटायर्ड डीटीओ को सवाई माधोपुर में

भर्ती करवाया गया हैं

उनियारा थाना प्रभारी धर्मेश दायमा ने

बताया कि ग्राम पंचायत बालीथल द्वारा कुंडिया बीला ढाणी से बालीथल तक गत

दिनों से सीसी रोड बनवाया जा रहा है। सड़क निर्माण के दौरान बीच में पोल आ

रहा था। इसे हटाने को लेकर एक पक्ष के रिटायर्ड डीटीओ बंशीलाल मीणा और

दूसरे पक्ष के अध्यापक आशाराम मीणा में कहासुनी हो गई। दोनों के मकान

आमने-सामने है। दोनों दूर के रिश्ते में चाचा भतीजा लगते है।

कुछ ही

देर में दोनों परिवारों के लोग भिड़ गए। इस खूनी संघर्ष में टीचर और डीटीओ

समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 को मामूली चोटें आई है, वही टीचर व

रिटायर्ट डीटीओ रेफर किए है। थानाधिकारी ने बताया कि एक पक्ष के बंशीलाल

मीणा ने 13-14 आरोपितों और दूसरे पक्ष से आशाराम मीणा ने 9-10 जनों के

खिलाफ जानलेवा हमले को लेकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं, पुलिस ने

दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें