मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

डांडिया नाइट में दो युवकों पर चापड़ से हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डांडिया नाइट में दो युवकों पर चापड़ से हमला

पूर्वी सिंहभूम। टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह आमबागान में डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान अचानक दो युवकों पर चापड़ से हमला करने का मामला सामने आया है।बुधवार देर रात पुरानी रंजिश की वजह से दो युवकों पर तेज धारदार हथियार(चापड़ )से हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान श्रवण और अनुराग के रूप में हुई है, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में शामिल श्रवण और अनुराग को एक युवक लकी बाहर बुलाकर ले गया। तभी मौके पर 20 से 25 युवक एक साथ पहुंच गए और दोनों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक ने चापड़ से वार किया, जिससे दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी ने गुरुवार को बताया किहमलावरों की पहचान की जा रही है आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें