स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

सिलीगुड़ी,
15 फरवरी । इंप्लाइज यूनियन के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर
गुरुवार को न्यू जलपाईगुड़ी शाखा इंप्लाइज यूनियन की तरफ से रक्तदान शिविर
का आयोजन किया गया। कटिहार मंडल के एनजेपी रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने
इस रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। रक्तदान शिविर से कुल 120
यूनिट रक्त संग्रहित किए गए है। एकत्रित रक्त को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व
अस्पताल और सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेजा गया है।
रक्तदान
शिविर में प्रथम शाखा के सचिव रंजय चंद, अध्यक्ष आरएन अधिकारी व द्वितीय
शाखा के अध्यक्ष प्रबीर दे, सचिव भास्कर तार, दीपांकर राय, राजू सेनगुप्त,
सुमित राउत, मिथुन चक्रवर्ती सहित यूनियन के सदस्यगण मौजूद रहे।
इस
अवसर पर रंजय चंद ने कहा कि सभा भवन में 18वां रक्तदान शिविर का आयोजन
किया गया है। जिसमें कटिहार मंडल के एनजेपी शाखा के पुरुष और महिला
कर्मचारियों ने स्वेछिक रक्तदान किया।





