मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में 39 लोगों ने किया रक्तदान
खूंटी,। विश्व रक्तदान दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच की खूंटी नगर
शाखा के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय राजस्थान भवन में आयोजित शिविर
में 39 लोगों ने रक्तदान किया। मंच के संस्थापक अध्यक्ष श्रीपाल चंद जैन ने
किया।
मौके पर मंच के अध्यक्ष अखिल सरावगी और सचिव मुकुल पीपुरिया
ने रक्तदान करने और शिविर को सफली बनाने में योगदान देने वालों के प्रति
आभार व्यक्त किया और उन्हें रक्तदान दिवस की बधाई दी।





