मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

मालदा में बीएलओ की मौत, परिवार ने काम के दबाव को ठहराया जिम्मेदार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मालदा में बीएलओ की मौत, परिवार ने काम के दबाव को ठहराया जिम्मेदार

कोलकाता। मालदा में बुधवार तड़के एक महिला बीएलओ की मौत हो गई। मृतका का नाम संपृता चौधुरी सान्याल बताया गया है। परिवार का आरोप है कि एसआईआर के काम का अत्यधिक दबाव ही उनकी मौत का कारण बना। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पार्षद मृतका के घर पहुंचे। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।मृतका की पहचान इंग्लिशबाजार नगरपालिका के फूलबाड़ी पाकुड़तला इलाके की निवासी संपृता चौधुरी सान्याल के रूप में हुई है। वह पेशे से आईसीडीएस कर्मी थीं और इंग्लिशबाजार नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड के 163 नंबर बूथ की बीएलओ के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रही थीं।मृतका के पति ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से संपृता की तबीयत खराब थी। डॉक्टर को दिखाया गया था और आराम करने की सलाह भी दी गई थी। इसके बावजूद एसआईआर के काम का दबाव लगातार बना रहा। कड़ी ठंड और लगातार काम के चलते उनकी हालत और बिगड़ती चली गई। बुधवार सुबह अचानक उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही 15 नंबर वार्ड की तृणमूल कांग्रेस पार्षद गायत्री घोष मृतका के घर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की ओर से दिए जा रहे अतिरिक्त काम के दबाव के कारण बीएलओ लगातार बीमार हो रहे हैं और इसका नतीजा अब जानलेवा साबित हो रहा है।हालांकि, इस आरोप को भारतीय जनता पार्टी ने सिरे से खारिज किया है। दक्षिण मालदा संगठनात्मक जिले के अध्यक्ष अजय गंगोपाध्याय ने कहा कि किसी भी कर्मचारी की मौत दुखद है, लेकिन हर मौत के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है। उनका दावा है कि तृणमूल के जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेतृत्व भी बीएलओ पर काम का दबाव बनाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें