मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

एकतरफा प्यार में अंधे प्रेमी ने युवती के भाई की कर दी हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़। एक तरफ जहां पूरा समाज होली के रंग में सराबोर था,

वहीं दूसरी तरफ एकतरफा प्यार में अंधे एक 19 वर्षीय प्रेमी ने युवती के 14

वर्षीय भाई की हत्या कर डाली। जिले के गोला प्रखंड में हुई इस जघन्य अपराध

का जब खुलासा हुआ तो हर व्यक्ति आवाक रह गया। रामगढ़ एसपी डॉ विमल कुमार ने

बताया कि हत्यारे सूरज कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही

उसकी निशानदेही पर 14 वर्षीय बच्चे की लाश भी जंगल से बरामद कर ली गई है।

एसपी ने बताया कि 25 मार्च को रवि कुमार (14) का अपहरण उसके गांव

कोराम्बे से हुआ था। रवि के पिता पिता शंकर महतो ने पुलिस को बताया था कि

उसे मुरपा गांव के सूरज कुमार महतो पर शक है। क्योंकि उसने कुछ दिनों पहले

ही जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में शंकर महतो

ने कहा था कि सूरज ने उनके बेटे रवि का अपहरण हत्या करने की नीयत से ही

किया है। रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में गोला थाना प्रभारी

और अन्य पुलिस पदाधिकारी ने छापेमारी शुरू की। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर

सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सूरज ने पुलिस को बताया कि उसने रवि की

हत्या कर दी है और उसकी लाश बंदा गांव के जंगल में छुपा दिया है

सूरज पर हत्या करने की चढ़ी थी सनक

पुलिस

ने जब सूरज कुमार महतो को गिरफ्तार किया तो उसने तत्काल ही अपना अपराध

स्वीकार कर लिया। सूरज पर पहले से ही हत्या करने की सनक चढ़ चुकी थी।

जानकारी के अनुसार सूरज शंकर महतो की बेटी की तरफ आकर्षित था। इसके लिए वह

किसी भी हद को पार करने की बात करता था। इसी दौरान उसने शंकर महतो के घर

जाकर भी धमकियां दी थी। लेकिन किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि एक तरफा

प्यार में पागल 19 वर्षीय युवक हत्यारा बन जाएगा। होली के दिन सूरज ने शंकर

महतो के छोटे बेटे का अपहरण किया और उसे बंदा के जंगल में ले गया। जहां

पत्थर से पीट-पीट कर उसकी हत्या करदी। उसकी निशानदेही पर उक्त काण्ड में

अपहृत रवि कुमार के शव को बन्दा के जंगल के झाड़ी से बरामद किया गया एवं

घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त खून लगा दो (02) पत्थर, मृतक का चप्पल,

साईकिल एवं खून से सना हुआ मिट्टी बरामद किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें