मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

रिश्वत लेते नायब दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रिश्वत लेते नायब दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार

मीरजापुर। जिगना थाने के हल्का नंबर तीन के नायब दरोगा शकील अहमद को शनिवार को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।गोगांव ग्राम निवासी शिकायतकर्ता प्रमोद कुमार उर्फ पिंटू सिंह पुत्र मनिक बहादुर सिंह ने बताया कि कछुआ सेंचुरी में बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के मामले में बीते 9 फरवरी को एक नामजद और 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ खनिज व सार्वजनिक सम्पत्ति निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में अभियुक्त बनाने की धमकी देकर नायब दरोगा शकील अहमद दस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर पहली किश्त के तौर पर पांच हजार रुपये देने की व्यवस्था की। टीम ने नोटों पर केमिकल लगाया और शिकायतकर्ता को पैसे देने के लिए कहा। जैसे ही दरोगा ने रुपये लिए, टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से पूरे थाना परिसर में हड़कम्प मच गया। आरोपी दरोगा को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें