मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में 'मिशन 2024' से पहले BJP का दांव! किसी OBC नेता को मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

Jharkhand BJP OBC State President: झारखंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का कार्यकाल खत्म हो चुका है. ऐसे में अब राज्य में मिशन 2024 की कमान कौन संभालेगा इसपर चर्चा जारी है.

Jharkhand BJP: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है. इसी के मद्देनजर जेपी नड्डा ने OBC सांसदों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में बिहार और झारखंड के कई सांसद शामिल हुए. आने वाले चुनाव को देखते हुए इस बैठक में ओबीसी मोर्चा के कार्यक्रम चलाए जाने और इसकी रणनीति पर चर्चा हुई. बता दें, इस ओबीसी की बैठक में बिहार के संजय जायसवाल, सुशील मोदी और रामकृपाल यादव और झारखंड की नेता और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं.

झारखंड में बीजेपी का मिशन 2024कुछ दिन पहले अमित शाह ने झारखंड के चाईबासा और देवघर में रैली की थी. कहा जा रहा है है कि इसके बाद से ही झारखंड ने लोकसभा चुनाव के लिए मिशन 2024 शुरू कर दिया था. बता दें, बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले झारखंड में ओबीसी पर अपना दांव खेलने की तैयारी में है. झारखंड में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का कार्यकाल खत्म हो चुका है. ऐसे में अब झारखंड में मिशन 2024 की कमान कौन संभालेगा इसपर चर्चा जारी है.

किसे मिलेगी कमान?लेकिन यहां बता दें कि, बीते सप्ताह बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व में कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया गया है. 25 फरवरी को झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने के बाद यह माना जा रहा है कि झारखंड में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है. इस बैठक में संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ. बीजेपी ने कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'मोदी सरनेम' वाले बयान को लेकर भी कांग्रेस पर ओबीसी समाज के अपमान का आरोप लगा रही है. इस मुद्दे को लेकर बीजेपी के ओबीसी मोर्चा ने 'गांव-गांव चलो घर-घर चलो' अभियान की शुरुआत की है.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें