मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा जमीन पर काम कर रही, विपक्ष फैला रहा दुष्प्रचार: केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा जमीन पर काम कर रही, विपक्ष फैला रहा दुष्प्रचार: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी या कोई भी राजनीतिक दल चुनाव आयोग के पास जाना चाहता है तो भारतीय जनता पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा जमीन पर काम कर रही है, जबकि विपक्षी दल (कांग्रेस, सपा और तृणमूल कांग्रेस) दुष्प्रचार में लगे हुए हैं। मौर्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी केवल अफवाह फैला रही है।

इसी मुद्दे पर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सपा फॉर्म-7 को लेकर चुनाव आयोग जाना चाहती है तो जाए। उत्तर प्रदेश की जनता अपना मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में भी अखिलेश यादव को सत्ता में नहीं आने दिया जाएगा और भाजपा दोबारा सरकार बनाएगी।

नरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस के 'मनरेगा बचाओ' विधानसभा घेराव कार्यक्रम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी भगवान श्रीराम को अपना इष्ट मानते थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनरेगा के नाम को ‘जी राम जी’ से जोड़कर गांधी जी और कांग्रेस का गौरव बढ़ाया है।

इसके बावजूद कांग्रेस विधानसभा घेराव कर क्या साबित करना चाहती है? उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का 'ड्रामा' उत्तर प्रदेश में नहीं चलेगा।

कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कश्यप ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका सही ढंग से निभाने के बजाय खुद को कमजोर करने की कोशिश कर रही है और इस पार्टी के और भी बुरे दिन आने वाले हैं।

भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सपा पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने रोहिंग्या और घुसपैठियों के फर्जी वोट बनवाए थे, यहां तक कि मृत लोगों के नाम पर भी वोट डाले जाते थे। उन्होंने दावा किया कि अब इन सबका शुद्धिकरण हो रहा है, जिससे सपा परेशान है। गुर्जर ने यह भी आरोप लगाया कि सपा घुसपैठियों के वोट बचाना चाहती है और उसे आतंकवादी संगठनों से फंडिंग मिलती है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में आतंकवादियों को रिहा किया गया था।

कांग्रेस द्वारा मनरेगा बचाओ के नाम पर विधानसभा घेराव को लेकर तंज कसते हुए गुर्जर ने कहा कि यह योगी सरकार है। दिमाग ठीक हो जाएगा और सात पीढ़ियां याद रखेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें