मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:51 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा महिला नेत्री ने धनबाद भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह पर लगाया चरित्र हनन का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

धनबाद । भाजपा महिला नेत्री ने धनबाद भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह पर चरित्र हनन का आरोप लगाया है। महिला ने ध्वजारोहण के दौरान सांसद पीएन सिंह से रोते हुए कहा कि वे लगातार उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं।

15 अगस्त को ध्वजारोहण के लिए आयोजित समारोह में उस वक्त लोग सकते में आ गए, महिला नेत्री ने ध्वजारोहण के दौरान सांसद पीएन सिंह से रोते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष चद्रशेखर सिंह लगातार उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उनके चरित्र पर कई बार उन्होंने टिप्पणी की है। वह अब तक चुप रही चुप रही। जब एक बार पुन: फिर उन्हें यह सुनने को मिला कि जिलाध्यक्ष ने उनके चरित्र पर आक्षेप किया , तो रहा नहीं गया। महिला ने सांसद से कहा कि अब या तो इसका न्याय करें या वे ऊपर तक शिकायत करेंगी। इस बीच महिला नेत्री भावुक हो गई। हालांकि सांसद ने 15 अगस्त का कार्यक्रम संपन्न हो जाने की बात कहते हुए उन्हें एक दिन रुक जाने को कहा है। इसके बाद आनन-फानन में ध्वजारोहण कर सभी भाजपा नेता पार्टी के नए कार्यालय चले गए।

इस मामले में महिला नेत्री का कहना था कि वह वर्षों से पार्टी में हैं। कभी किसी पद पर नहीं रही और ना ही पद मांगा। पार्टी की निस्वार्थ सेवा की। बावजूद इसके उनके चरित्र पर कीचड़ उछाला जाएगा तो वह चुप नहीं बैठेगी। यदि स्थानीय कमेटी इस पर कोई फैसला नहीं लेती है तो वह राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और उनसे भी अनसुनी हुई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पत्र के माध्यम से ले जाया जायेगा। इस संबंध में महानगर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने खुद को पाक साफ बताया है। उन्होंने कहा कि उनके साथ राजनीति हो रही है। महिला नेत्री को किसी ने भड़काया है। वह विधायक जी का नाम ले रही थी। हमने विधायक जी से इस मामले पर पूछा भी और उन्होंने भी इंकार कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें