मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में दिल्ली की जनता को बताएगी भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में दिल्ली की जनता को बताएगी भाजपा

- दिल्ली भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी ने की समीक्षा

नई दिल्ली। दिल्ली की सात लोक सभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने विशेष योजना तैयार कर ली है। इसके तहत भाजपा मौजूदा केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार के बारे में दिल्ली के प्रत्येक व्यक्ति को बताएगी। इसके साथ ही चुनाव प्रचार को सकारात्मक रखने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को दिल्ली भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी ने सभी सातों उम्मीदवारों, चुनाव संचालन समिति प्रमुखों एवं सदस्यों के साथ तीन विस्तृत बैठकों में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए दिल्ली चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि यह चुनाव देश को नई विकास यात्रा से जोड़ने का चुनाव है और सारे देश के कार्यकर्ताओं की तरह दिल्ली के कार्यकर्ताओं को भी अपना पूर्ण समर्पण इस चुनाव प्रचार में देना होगा। सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर ने कहा कि दिल्ली के कार्यकर्ता अनुभवी कार्यकर्ता हैं और यह चुनाव केवल भाजपा को विजयी बनाने का चुनाव ही नहीं बल्कि देश को विकास की राह से जोड़ने का चुनाव है।

इस मौके पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव जहां हमें प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय उत्थान के संकल्प को सफल बनाने का मौका दे रहा है वहीं इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की निर्णायक जीत सुनिश्चित कर हमें 2025 विधानसभा चुनाव की जीत की नींव रखनी है।

प्रदेश प्रभारी एवं अन्य नेताओं के साथ आज की पहली बैठक में सभी सातों लोकसभा उम्मीदवार मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, हर्ष मल्होत्रा, योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत, प्रवीण खंडेलवाल एवं बांसुरी स्वराज शामिल थीं। ओम प्रकाश धनखड़ ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई गई सभी 41 चुनाव समितियों के प्रमुखों से उनकी कार्य योजना पर व्यक्तिगत चर्चा की और अपने सुझाव भी दिये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें