मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

टिफिन बैठक कर मतदाताओं से दिली रिश्ते जोड़ेगी भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कानपुर । डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को कई वर्षो से भाजपा समरसता

दिवस के रुप में मनाती आ रही है। इस बार उनकी जयंती पर भाजपा दलितों के

बीच टिफिन बैठकें कर उनसे दिली रिश्ता जोड़ेगी। पार्टी के कार्यकर्ता और

पदाधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि अपना-अपना टिफिन लेकर दलितों के बीच बैठकर

एक साथ भोजन करेंगे। यह बातें शनिवार को जिलाध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह ने

कही।

अंबेडकर जयंती के अवसर पर दलित बस्तियों में टिफिन

बैठकों के माध्यम से भाजपा लोकसभा चुनाव से पूर्व दलित वर्ग के मतदाताओं के

बीच अपनी पकड़ मजबूत बनाने का प्रयासरत है। पार्टी कार्यकर्ता अपने अपने

बूथों,बस्तियों में लगी डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण,

मिष्ठान वितरण के उपरांत बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों के साथ बैठकें

करेंगे। इन बैठकों में मंत्री, महापौर, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला

पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, पार्षद के अलावा प्रदेश,

क्षेत्र, जिला, मण्डल पदाधिकारी सहित शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ कमेटी,

पन्ना प्रमुख अपने घरों से अपना भोजन टिफिन लेकर अपने आवंटित बूथों की

बैठकों में पहुंचेंगे। बूथ पर सभी अपना अपना टिफिन खोलकर खायेंगे। पार्टी

कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क और संवाद करेंगे और उन्हें पीएम

मोदी की उपलब्धियां के बारे में बताएंगे।

पार्टी प्रत्येक

शक्ति केंद्र स्तर पर नुक्कड़ सभाएं करेगी। नुक्कड़ सभाओं में पार्टी के 50

पदाधिकारियों एवं नेताओं को वक्ता के रूप में भेजा जाएगा। नुक्कड़ सभा में

यही वक्ता पीएम मोदी की उपलब्धियों का बखान करेंगे।

दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि टिफिन बैठक में एक साथ भोजन कर

समरसता का संदेश देना है। एक साथ भोजन करने से पारस्परिक सद्भाव,आपसी

समन्वय और सहयोग की भावना जागृत होती है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित वर्ग

के कार्यकर्ताओ द्वारा दलित वर्ग के शिक्षाविद, उद्यमी, वकील,

व्यापारी,डॉक्टर, इंजीनियर,प्रोफेसर, समाजसेवी एवं कलाकारों को उनके घरों

पर सम्मानित किया जाएगा।

बैठकों में डॉ अंबेडकर के द्वारा

दलित समाज उत्थान के विचारों एवं किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी

जाएगी। मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि दक्षिण जिले में 1142

बूथों पर टिफिन बैठकें होंगी। 20 से 27 अप्रैल के बीच सभी 169 शक्ति

केंद्रों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएगी।

इस दौरान

क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी,डा.वीना आर्य पटेल,प्रबोध मिश्रा,राम

बहादुर यादव, राजन चौहान, के के सचान, संजय कटियार, अर्चना आर्या, गणेश

शुक्ला, अर्जुन बेरिया, अनिल त्रिपाठी, वीरेंद्र दिवाकर आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें