मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

अटल बिहारी की 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

24 दिसंबर भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

की सोमवार को 100वीं जयंती है। भाजपा उनकी जयंती को प्रतिवर्ष की तरह इस

वर्ष भी सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी। यह जानकारी रविवार को कार्यक्रम के

प्रदेश संयोजक बबन गुप्ता ने दी।

गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश

में सभी बूथों सहित शक्ति केंद्र एवं सांगठनिक जिला स्तर पर भव्यता के साथ

सुशासन दिवस को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल

मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश के नेता, सांसद, विधायक

गोष्ठी के मुख्यवक्ता होंगे। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर अटल बिहारी के

व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा के लिए गोष्ठी, काव्यांजलि का आयोजन किया

गया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सरायकेला खरसावां, नेता प्रतिपक्ष

अमर कुमार बाउरी जमशेदपुर महानगर में और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर

सिंह रांची महानगर में संगोष्ठी को संबोधित करेंगे।

इनके अलावा

रांची ग्रामीण जिला में प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, गुमला में प्रदेश

उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, लोहरदगा में प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य

साहू, खूंटी में अविनेश कुमार सिंह, रामगढ़ में बालमुकुंद सहाय, सिमडेगा

में प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा एवं मुनेश्वर साहू, चाईबासा में डॉ

अरुण उरांव, पूर्वी सिंहभूम में जेबी तुबिद, गोड्डा में विधायक अनंत कुमार

ओझा, दुमका में केदार हाजरा, साहेबगंज में लुइस मरांडी, देवघर में सांसद

सुनील कुमार सिंह, पाकुड़ में विनोद शर्मा, जामताड़ा में सरोज सिंह,

हजारीबाग में रविंद्र कुमार राय, बोकारो में गणेश मिश्र, धनबाद में ग्रामीण

सांसद समीर उरांव और गिरिडीह में विधायक बिरंची नारायण संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें