मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

चार सौ पार सीट पाकर भाजपा आरक्षण खत्म करना चाहती है : केजरीवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ, दिल्ली के तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर आम चुनाव के

प्रचार के लिए छूटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यहां

संवाददाता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। वह आम चुनाव में

इंडी गठबंधन के लिए प्रचार कर रहे हैं। केजरीवाल ने आरक्षण पर कहा कि

भाजपा को चार सौ पार सीटें क्यों चाहिए। इसका जवाब है कि 405 सीटों से ये

आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक

केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

संयुक्त संवाददाता सम्मेलन का आयोजन सपा मुख्यालय में किया गया। इंडी

गठबंधन के नेता अखिलेश और केजरीवाल का यह पहला संयुक्त संवाददाता सम्मेलन

है।

केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के बाद उप्र के मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा, यह कहने पर भाजपा की ओर से कोई टिप्पणी नहीं

की गई, जिससे यह श्योर है कि योगी आदित्यनाथ को हटाया जाएगा। आआपा नेता ने

कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह को अपना वारिस

चुन लिया है। उन्होंने कहा कि ये तो होता ही है कि जब किसी नेता के बारे

में कुछ कहा जाता है तो उनके लोग सामने आकर नेता का पक्ष रखते हैं। अमित

शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ही भाजपा के 75 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके

नेताओं को हटाया गया। बाद में बड़े नेताओं को भी प्रमुख पदों से हटा दिया

गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का चार सौ पार का नारा ही बता

रहा है, ये चार सौ के बाद बची हुई 143 सीटें जीत रहे हैं। जनता इनको 140

सीटें भी नहीं जीताएगी। यह 2024 का लोकसभा चुनाव समुद्र मंथन का है। भाजपा

की चाल जनता समझ गई है। इनके झूठे वादों और किसानों पर अन्याय, बेरोजगारी,

महंगाई से जनता परेशान है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपाई किसी के सगे नहीं

है। भाजपा झूठे मुकदमे करने वाली पार्टी है।

संवाददाता सम्मेलन से

पूर्व केजरीवाल, अपनी पार्टी के सांसद और हाल ही जेल से जमानत पर बाहर आए

संजय सिंह के साथ सपा मुख्यालय पहुंचे। यहां अखिलेश यादव ने उनका पुष्प

गुच्छ देकर स्वागत किया। गठबंधन के दोनों नेताओं ने इस दौरान बैठकर

एक-दूसरे का हालचाल जाना और लोकसभा चुनाव तैयारियों और रणनीति को लेकर कुछ

समय मंत्रणा की। इस दौरान सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधारी समेत

अन्य पार्टी नेता उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें