मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

भर्ती परीक्षाओं की अनियमितताओं को लेकर भाजपा सड़क पर, डीसी कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भर्ती परीक्षाओं की अनियमितताओं को लेकर भाजपा सड़क पर, डीसी कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध

पूर्वी सिंहभू। झारखंड की विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर ने जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय से पैदल मार्च निकाला और उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने उपायुक्त कार्यालय परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। विरोध के दौरान कुछ कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के मुख्य गेट पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। हालांकि पुलिस और प्रशासन की सतर्कता के कारण पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।

प्रदर्शन के बाद भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, जूनियर इंजीनियर तथा उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की गई। साथ ही दोषियों, बिचौलियों और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा योग्य अभ्यर्थियों को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग भी उठाई गई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं पर लगातार उठ रहे सवालों ने राज्य के लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उनका आरोप था कि सरकार भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने में विफल रही है। उन्होंने मांग की कि भविष्य में सभी नियुक्ति प्रक्रियाओं को तकनीक आधारित, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए ताकि मेहनती अभ्यर्थियों के अधिकारों की रक्षा हो सके।

नेताओं ने मुख्यमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की। उनका कहना था कि जब तक भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच पूरी नहीं होती और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक भाजपा युवाओं के हित में अपना आंदोलन जारी रखेगी।

प्रदर्शन में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां, सुबोध झा, गूजन यादव, विनोद सिंह, बबूआ सिंह, कुसुम पूर्ति, सभी मंडल अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें