मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम माेदी 30 मई काे आ रहे कानपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभा स्थल का लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पीएम माेदी 30 मई काे आ रहे कानपुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभा स्थल का लिया जायजा

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई काे चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) मैदान में हाेने वाली जनसभा की तैयारियों का जायज़ा लेने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह बुधवार को कानपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सभा में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग स्थल से लेकर मंच तक समुचित पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गर्मी को देखते हुए सभी प्रवेश द्वारों पर छाया, जल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था अनिवार्य रूप से हाेनी चाहिए।भूपेंद्र चौधरी ने सभा स्थल पर बने पांचों प्रवेश द्वारों को देखते हुए व्यवस्था का जायज़ा लिया। सभी पदाधिकारियों से व्यवस्था में लगे प्रशासनिक अमले के अधिकारियाें से समन्वय बनाकर कार्य करने की बात कही। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक रूप से सफल होनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सभा स्थल का जायजा लेने के बाद फर्रुखाबाद के लिए निकल गए।उल्लेखनीय है कि नरेंद्र माेदी के तीसरी बार पीएम का पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका कानपुर का पहला दौरा है। जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला और पुलिस प्रशासन, पार्टी पदाधिकारियाें के साथ लगातार जनसभा स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें