मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की बहु और पत्नी के साथ बदसुलूकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की बहु और पत्नी के साथ बदसुलूकी

हजारीबाग। हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमृत नगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की पत्नी एवं बहु के साथ बदसुलूकी करने का मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया है।अमृत नगर समिति के सदस्यों ने उनके चालक के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। घटना को लेकर प्रीति किस्कू ने मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक प्रीति किस्कू अपनी सास के साथ गिरिडीह से रांची जा रही थी। गुरुवार रात में वह अमृत नगर में थी। वहां समिति के सदस्यों ने उनके साथ बदसुलूकी की। इसका विरोध करने पर उनके चालक के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया।बताया जाता है कि घटना के वक्त वहां पर पुलिस के जवान भी मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बहु प्रीति किस्कू ने अमृत नगर पूजा समिति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है।घटना की सूचना मिलने पर आईजी सुनील भास्कर ने हजारीबाग एसपी को दोषियों को पकड़कर कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं। आईजी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें