मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

नौकरी के आंकड़े कम करती जा रही है हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार नौकरियां कम करती जा रही है और राज्य के युवकों को धोखा दे रही है। युवा रोजगार न मिलने से, नौकरियों में धांधली से तथा वैकेंसी न आने से बहुत परेशान है।सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार काे बाबूलाल मरांडी ने लिखा कि झारखंड के लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि, राज्य की मौजूदा सरकार लोगों के हितों में निर्णय नहीं ले रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर इशारा करते हुए उन्होंने लिखा है कि एक नेता कुर्सी पर बैठकर कहता है कि 40 हजार नौकरियां दूंगा। उसी कुर्सी पर बैठने वाले दूसरा नेता कहता है कि 30 हजार नौकरियां दूंगा।बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि अब अगले महीने यह बयान आयेगा कि 20 हजार युवकों को नौकरी देंगे। फिर सितंबर आ जायेगा और तब कहेंगे कि 10 हजार को नौकरी देंगे जबकि इस सरकार ने पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वायदा किया था। सरकार अपने वायदे को पूरा करने में विफल रही है। जनता विधानसभा चुनाव में सरकार को सबक सिखायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें