मंदिर के पास एलईडी पर श्रीराम लला के स्थापना को लाइव दिखाएं और दिवाली मनाएं: कर्मवीर सिंह
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया वनभोज सह आगामी कार्ययोजना बैठक का आयोजन
रांची,
9 जनवरी । वनभोज सह आगामी कार्ययोजना बैठक का आयोजन भाजपा अनुसूचित
जाति मोर्चा की ओर से मंगलवार रुक्का डैम में किया गया। इस कार्यक्रम में
मुख्य रूप से संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को होने
वाले प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व 14 से 22 जनवरी तक सभी
कार्यकर्ताओं अपने आस पास के मंदिर, महापुरुषों की प्रतिमा, शिक्षण संस्थान
आदि की सफाई करें और नमो एप्प पर अपने काम को अपलोड करें। मंदिर के पास
एलईडी पर श्रीराम लला के स्थापना को लाइव दिखाएं और दिवाली मनाएं।
उन्होंने
कहा कि 1951 में जनसंघ प्रारम्भ हुआ था। आज जनसंघ अपने उद्देश्य के लक्ष्य
की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ रहा है। इस बार 303
इससे ज्यादा सीट पर भाजपा की जीत को सुनिश्चित करना है। उन्होंने
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत अपने विधानसभा क्षेत्र में 1000
लोगों को पंजीकृत प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से करवाने और पीएम स्वनिधि
योजना से भी लोगों को जोड़ने की बात कही। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री ने 15
नवंबर को झारखण्ड की धरती से विकसित भारत संपर्क यात्रा के तहत मोदी की
गारंटी वाली गाड़ी की शुरुआत किया गया है। इस कार्य को हमें सफल बनाना है और
राज्य के हर व्यक्ति तक केंद्र सरकार की योजना को पहुंचाना है।
कार्यक्रम
की अध्यक्षता कर रहे नेता प्रतिपक्ष सह अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश
अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब हम सबको
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल का फल उन्हें आगामी
चुनाव में अपना मतदान कर समर्पित करना है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को जब
प्रभु श्रीराम अपने गर्भगृह में स्थापित होंगे उस दिन को हमें ऐतिहासिक
बनाते हुए दिवाली की तरह अपने घरों, मंदिरों, चौक, चौराहा में दीप
प्रज्वलित कर प्रभु श्री राम का स्वागत करना है।
कार्यक्रम में
सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा। नेता प्रतिपक्ष ने सभी
को भाजपा परिवार का हिस्सा बनने के लिए शुभकामनाएं दी और उनसे आग्रह किया
कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करते हुए देश में विकास
की गति को आगे बढ़ाने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में
रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि हमने कल्पना नहीं की थीं कि कश्मीर से
धारा 370 और 35 ए हटेगा लेकिन आज प्रधानमंत्री ने वहां से धारा 370 और 35 ए
को हटा दिया। दुनिया देखती रही और हम चांद तक पहुंच गए। दुनिया देखती रही
और हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं।
संजय सेठ
ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और हमें गर्व है कि इस
पार्टी के हम कार्यकर्ता है। हमें गर्व है कि हम भारत में पैदा हुए है।
उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और पीएम स्वनिधि योजना में अधिक से
अधिक लोगों को जोड़ना है और उन्हें लाभ पहुंचाने की बात कही।





