मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

सरायकेला से भाजपा के चंपाई सोरेन ने बाजी मारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सरायकेला से भाजपा के चंपाई सोरेन ने बाजी मारी

सरायकेला। सरायकेला विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यामंत्री चंपाई सोरेन ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गणेश महली से 20,508 मतों से जीत हासिल कर लिया है। कोल्हान में उन्होंने जीत हासिल कर अपनी साख बरकरार रखी है। अंतिम 15वें राउंड की गिनती के बाद उन्हें कुल 1,18,172 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी झामुमो के गणेश महली को कुल 97,664 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर रहे जेएलकेएम के प्रेम मार्डी को कुल 39,565 मत प्राप्त हुए।इसी प्रकार से ईचागढ़ विस सीट से झामुमो प्रत्याशी सविता महतो आगे चल रही हैं। उन्हें आठवें राउंड की गिनती समाप्त होने के बाद कुल 29,699 मत प्राप्त हुए हैं जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेएलकेएम के तरुण महतो को 24,849 और आजसू पार्टी के उम्मीदवार हरेलाल महतो को कुल 21,747 मत प्राप्त हुए हैं। जिले की खरसावां विस सीट से झामुमो के दशरथ गागराई आगे चल रहे हैं। दसवें राउंड की गिनती समाप्त होने तक उन्हें 66,721 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी सोनाराम बोदरा को अबतक 37,609 मत प्राप्त हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें