मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

पेपर लीक के तार भाजपा शासित राज्यों से जुड़े : राजेश ठाकुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। नीट परीक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत शुक्रवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में शहीद चौक से राजभवन तक विरोध मार्च निकाला गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता शहीद चौक से सुभाष चौक, कचहरी चौक होते हुए राजभवन पहुंचे और सभा की।सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश में पिछले पांच सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक हुए। भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। केन्द्र की भाजपा सरकार इन युवाओं को कुशल और सक्षम बनाने की जगह उन्हें कमजोर बना रही है। करोड़ों होनहार छात्र दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उनके माता-पिता पेट काटकर पढ़ाई करा रहे हैं। ये आशा करते हैं कि वेकेंसी निकलेगी। वेकेंसी निकलती है और भ्रष्टाचार की भेंट चढ जाती है।ठाकुर ने कहा कि भाजपा की तरफ से बार-बार यह दावा किया जा रहा है कि नरेन्द्र मोदी ने रूस और युक्रेन का युद्ध रोकवा दिया लेकिन वो पेपर लीक नहीं रोकवा पा रहे हैं। पेपर लीक का सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा ने पूरे सिस्टम को कैप्चर कर रखा है। इसलिए इसके तार भाजपा शासित राज्यों से जुडे हुए हैं। जब तक सिस्टम दुरूस्त नहीं होगा पेपर लीक चलता रहेगा लेकिन कांग्रेस पार्टी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी।ठाकुर ने कहा कि पेपर लीक मामले में देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अविलंब इस्तीफा देना चाहिए और नीट की परीक्षा रद्द करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा पर चर्चा करते रहते हैं लेकिन पेपर लीक पर कुछ नहीं बोलते हैं। राहुल गांधी ने न्याय की लडाई 11 हजार किमी पैदल चलकर पूरा किया है और आगे भी लड़ाई लडते रहेंगे। उन्होंने आह्वान किया है हम लोग इस आंदोलन को अंजाम तक पहुंचा कर रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें