कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करने के आरोपों पर भाजपा ने किया पलटवार
नई
दिल्ली मुख्य विपक्षी दल के बैंक खाते फ्रीज करने
संबंधी कांग्रेस के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार काे
पलटवार किया। भाजपा ने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आराेप लगाया। आयकर
रिटर्न दाखिल न करने पर कांग्रेस के खाते फ्रीज कर दिए गए हैं।
भाजपा
नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस की प्रेस
वार्ता के बाद एक पत्रकार सम्मेलन में राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप
लगाते हुए कहा कि हार की हताशा में विपक्षी दल निराधार आरोप लगा रहे हैं।
प्रसाद ने निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने अपनी
गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों से वैश्विक स्तर पर भारतीय लोकतंत्र को शर्मसार
किया है। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने समय पर आयकर रिटर्न दाखिल नहीं
किया, इसलिए उनके खाते फ्रीज कर दिए गए।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी
संवाददाता सम्मेलन में हार की हताशा में बहाना बना रहे हैं। पार्टी को सलाह
देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बोलने दें, क्योंकि वे जितना
बोलेंगे, उतना ही अधिक अपना आधार खो देंगे। अगर लोग कांग्रेस को वोट नहीं
देना चाहते तो भाजपा कुछ नहीं कर सकती।
पत्रकार वार्ता में भाजपा के
राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अगर कांग्रेस डिफॉल्टर हैं तो
आपके साथ भी वैसा ही व्यवहार किया जाएगा, बैंक अकाउंट फ्रीज किए जाएंगे।
गांधी परिवार देश के कानून से ऊपर तो नहीं है। कानून तो सब पर लागू होगा।
उल्लेखनीय
है कि कांग्रेस ने एक प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया है कि साजिश के तहत
मुख्य विपक्षी दल के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं ताकि पैसे के अभाव में
चुनाव लड़ने में विपक्षी पार्टी को समान अवसर न मिल सके। यह सत्ताधारी दल
का खतरनाक खेल है। अगर इस देश में लोकतंत्र को बचाना है, तो एक समान अवसर
होना चाहिए।





