मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

घोषणा पत्र नहीं संकल्प पत्र बनाती है भाजपा : संजय सेठ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि भाजपा भारत की एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो घोषणा पत्र जारी नहीं करती है, संकल्प पत्र जारी करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम घोषणाओं पर नहीं संकल्प लेने और उसे पूर्ण करने पर विश्वास करते हैं।

सेठ बुधवार को भाजपा महानगर कार्यालय में विकसित भारत मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र का लक्ष्य है। मोदी की गारंटी इस देश की जनता का विश्वास है। इसी लक्ष्य के साथ हमने राष्ट्रीय स्तर पर संकल्प पत्र सुझाव अभियान आरंभ किया है। भाजपा का यह लक्ष्य है कि हम अपने संकल्प पत्र में आम जनता से सुझाव लेने, उनके विचारों को लेने और उसे शामिल कर रहे हैं ताकि 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूर्ण हो। इतने बड़े संकल्प को पूर्ण करने के लिए आम जनता की सहभागिता सबसे आवश्यक है। सांसद ने कहा कि सुझाव संग्रह करने के लिए विभिन्न चरणों में कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जिसमें 125 को हॉट मिलन एवं संवाद कार्यक्रम, 500 एलईडी प्रचार वाहन, मिस्ड कॉल और नमो ऐप के माध्यम से यह कार्य किया जाएगा। देशभर में 6000 से अधिक सुझाव पेटियां लगेंगी। इसके अलावा घर-घर जनसंपर्क भी किया जायेगा।

सांसद ने कहा कि यह संवाददाता सम्मेलन रांची और हटिया विधानसभा क्षेत्र के लिए है। जहां कई स्थानों पर सुझाव पेटियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा आमजनता 9090902024 पर मिस कॉल करके अपने सुझाव दे सकती है। नमो ऐप के माध्यम से भी अपने सुझाव भाजपा को दिए जा सकते हैं। सांसद ने आम जनता से आग्रह किया यह अभियान सिर्फ भाजपा का अभियान नहीं है। यह जन-जन का अभियान है। देश का अभियान है। अधिक से अधिक आम जनता की सहभागिता विकसित भारत के लक्ष्य को पूर्ण करने में सकारात्मक भूमिका निभायेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें