मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा के लोग हर श्रेय को लूटना चाहते हैं : अखिलेश यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष यात्रा से पूरे देश का सम्मान बढ़ाया है। लेकिन, भाजपा के लोग हर श्रेय को लूटना चाहते हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि इसके लिए उन्होंने कितनी मेहनत की होगी। भाजपा वाले कह रहे हैं कि सबसे पहले हमारे भगवान हनुमान अंतरिक्ष गए। ये भाजपा वाले एस्ट्रोनॉमी पर नहीं, एस्ट्रोलॉजी पर विश्वास करते हैं। अगर शुभांशु से मिलेंगे तो इस बारे में बात करेंगे। मैं कहता हूं कि हमारे सभी भगवान अंतरिक्ष में ही रहते हैं।

अखिलेश यादव ने विधायक पूजा पाल द्वारा दोबारा लिखी गई चिट्ठी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि चिट्ठी तो कोई और लिखवा रहा है। सुना है पूजा पाल से कोई डिप्टी सीएम चिट्ठी लिखवा रहे हैं। कोई बंसल भी इसमें शामिल हैं, जो इस साजिश का हिस्सा लगता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने की अपील की।

सपा मुखिया ने कहा कि न चलेगी हकमारी, न मतमारी, इस बार पीडीए सरकार हमारी। उन्होंने विश्वास जताया कि पीडीए की एकजुटता के दम पर सपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी करेगी। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य गरीबों, किसानों और वंचितों के लिए खुशहाली लाना है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि सपा की लड़ाई सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए है। वर्तमान सरकार में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज के लोगों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है। भाजपा सरकार आरक्षण को खत्म करने और संविधान को कमजोर करने की साजिश रच रही है। हक मारा जा रहा है। आरक्षण खत्म किया जा रहा है। अब हम सब मिलकर भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

अखिलेश यादव ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की नई परिभाषा देते हुए इसे 'पीड़ित, दुखी और अपमानित' लोगों का संगठन करार दिया। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज के लोग आज सबसे ज्यादा अन्याय और भेदभाव का सामना कर रहे हैं। पीडीए को न्याय तभी मिलेगा, जब समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें