मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री आवास योजना का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, भाजपा पंचायत सदस्य गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री आवास योजना का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश, भाजपा पंचायत सदस्य गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का इलाके में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर एक महिला को धोखे से बुलाकर दुष्कर्म की कोशिश करने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने भाजपा के एक पंचायत सदस्य को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार भाजपा नेता का नाम दीपंकर दास(32) है। वह नयेनसुख ग्राम पंचायत का निर्वाचित भाजपा सदस्य है और फरक्का के हजारपुर इलाके का निवासी है।आरोप है कि शुक्रवार दोपहर दीपंकर दास ने महिला को फोन कर बताया कि उसके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर मंजूर हुआ है। इसी बहाने उसने महिला से आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी मांगी और उसे फरक्का के हजारपुर गांव स्थित अपनी लॉज में बुलाया।महिला के अनुसार, लॉज पहुंचने के बाद दीपंकर ने उसे ऊपर की मंजिल पर जाने को कहा। जैसे ही वह लॉज के अंदर गई, दीपंकर ने मुख्य गेट का शटर गिराकर बंद कर दिया। जब महिला ने शटर बंद करने का कारण पूछा, तो आरोपित ने उसका मुंह दबाकर जबरन एक कमरे में घसीट लिया। आरोप है कि उसी कमरे में उसने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की।महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने खुद को बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसका मुंह दबाकर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागने में सफल रही। इसके बाद महिला ने फरक्का थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा,“एक ग्राम पंचायत सदस्य ने मुझे आधार कार्ड साथ लाने को कहा। मेरी मजबूरी और भोलेपन का फायदा उठाकर उसने मुझे कमरे में बंद कर मेरी मर्जी के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश की। इस घटना से मैं मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई हूं और बेहद डरी हुई हूं।”महिला की शिकायत के आधार पर फरक्का थाने की पुलिस ने शुक्रवार को ही आरोपी दीपंकर दास को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार सुबह उसे जंगीपुर महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें