मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल में नाबालिग लड़की का शव नहर में मिला, भाजपा ने कहा- ममता राज में बेटियां असुरक्षित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में चौथी कक्षा की एक लड़की का शव नहर में मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। इसको लेकर भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बेटियां असुरक्षित हैं। यहां दुष्कर्मियों को तृणमूल सरकार से संरक्षण मिल रहा है।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया से कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में मां, माटी, मानुष या महिला के लिए कोई 'ममता' नहीं है। आज बेटियां असुरक्षित हैं और केवल दुष्कर्मियों को ही ममता सरकार का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आरजी कर मामले से लेकर दर्जनों मामले अब तक हमने देखे हैं कि कृपाखाली इलाके में एक 11 साल की हिंदू लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस ने कुछ निहित स्वार्थों और वोट बैंक से संबंधित उद्देश्यों के चलते परिवार वालों की शिकायत नहीं ली। अब ममता बनर्जी के जाने का समय आ गया है क्योंकि जब तक वे वहां हैं, तृणमूल कांग्रेस केवल दुष्कर्मियों को संरक्षण देगी।दक्षिण 24 परगना जिले के लोगों का आरोप है कि कृपाखाली में ट्यूशन से घर लौटते समय लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें