मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

संसद में हंगामे पर भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी का जवाब- 'विपक्ष ने बिहार का संदेश नहीं समझा'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संसद में हंगामे पर भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी का जवाब- 'विपक्ष ने बिहार का संदेश नहीं समझा'

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी हंगामे के आसार हैं। मंगलवार सुबह 11 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने अपनी प्रतिक्रिया दी और पहले दिन सदन में हुए हंगामे पर विपक्ष की आलोचना की।

भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि विपक्ष ने बिहार में हार के बाद मिले संकेत को दरकिनार करके फिर से एसआईआर पर हंगामा किया है। ये नारे देश के खिलाफ हैं, क्योंकि सब जानते हैं कि बिहार की जनता ने एसआईआर के मुद्दे पर बहुत साफ फैसला दिया है। इस बारे में विपक्ष को समझना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शून्यकाल और प्रश्नकाल के दौरान चर्चा नहीं होती है, लेकिन शून्यकाल और प्रश्नकाल में आकर विपक्ष नारेबाजी करता है। इससे विपक्ष के भी कई सांसद दुखी हैं। शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा, "संसद में बहस नहीं कर सकते हो, चर्चा नहीं कर सकते हो, सिर्फ हंगामा करना सरासर गलत है। मैं समझता हूं कि इसके खिलाफ जनता ने जवाब दिया है और फिर से जनता जवाब देगी।

शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा, "यह कांग्रेस पार्टी का नीति रही है कि जब भी वे हारते हैं या किसी मुश्किल का सामना करते हैं, तो ईवीएम, चुनाव आयोग और एसआईआर को दोषी बताते हैं। लेकिन अगर इत्तेफाक से वे कहीं जीत जाते हैं, जो अब बहुत कम होता जा रहा है, तो अचानक कोई दिक्कत ही नहीं रहती।"

'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर संसद में होने वाली चर्चा पर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने कहा, "मैं भी वंदे मातरम पर चर्चा के लिए बहुत उत्सुक हूं। 'वंदे मातरम' के स्वरों से हम 'विकसित भारत' के लिए क्रांतिकारी भावना को जागृत करने की कोशिश करेंगे।"

उन्होंने कहा कि एक ऐसा क्रांतिकारी क्षण था, जब हमारे संन्यासियों ने बंगाल में विद्रोह किया था और उसके बाद आनंद मठ की रचना हुई। उसी आनंद मठ से निकला 'वंदे मातरम' गीत पूरे राष्ट्र का गीत बना।

'संचार साथी' ऐप के विषय पर भाजपा सांसद ने कहा कि प्राइवेसी के लिए हमारे 'संचार साथी' ऐप में काफी सुरक्षा उपाय हैं। इसमें किसी भी तरह का प्राइवेट डेटा नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें