मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों का हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

21 दिसंबर झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन

गुरुवार को सदन शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने सरकार पर हमला बोला।

सदन के बाहर विरोध भी जताया। शीतकालीन सत्र के लिए निलंबित विधायक बिरंची

नारायण ने सरकार को युवा विरोधी और निकम्मा बताया। उन्होंने कहा कि नियोजन

नीति स्पष्ट करने में सरकार विफल है। उसके चलते लाखों युवा सड़क पर हैं।

संविधान की नौवीं अनुसूची में नियोजन नीति को शामिल करने की बात कर वह

युवाओं को छलने में लगी है।

अनंत ओझा ने कहा कि यह युवा विरोधी

सरकार है। राज्यपाल ने वाजिब तथ्यों के साथ नियोजन नीति के लिए सुझाव दिए

थे लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं हुई। एक बार फिर युवाओं का भविष्य अधर

में है। शशिभूषण मेहता ने कहा कि बालू, पानी प्रकृति का उपहार है लेकिन इस

सरकार में इसकी भी लूट है। थानेदारों के रवैये से जनता त्रस्त है। अपर्णा

सेन गुप्ता ने कहा कि सरकार महिला विरोधी है। विधि व्यवस्था पस्त रहने से

महिलाएं भयभीत हैं। अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं।

परिवहन मंत्री ने

सदन के बाहर भाजपा विधायकों को आदिवासी विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि जो

यहां के आदिवासियों का दर्द समझते हैं, वे नियोजन नीति का समर्थन करेंगे

ही। भाजपा इस मामले में आदिवासी विरोधी राह पर है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें