मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा अंकगणित में पीछे रही पर वोट में आगे रही : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा अंकगणित में पीछे रही पर वोट में आगे रही : बाबूलाल मरांडी

रांची। छठी विधानसभा के प्रथम सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को सदन में भाजपा विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा अंकगणित में पीछे रही पर वोट में आगे रही। भाजपा को 37.37 प्रतिशत वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 15.56 प्रतिशत ही वोट मिले। सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे जिन मुख्यमंत्रियों का नाम ले रहे हैं, उनका खौफ आज भी सत्ता पक्ष में दिखाई दे रहा है। उन्होंने चाईबासा के गुदरी का जिक्र करते हुए कहा कि आज लोग वहां जाने से कतरा रहे हैं। पुलिस कोई काम की नहीं है। वहां जाकर देखना चाहिए।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि डेमोग्राफी का बदलना चिंता की बात है। संताल परगना सबसे ज्यादा प्रभावित है। झारखंड में एनआरसी करा दें तो पता चल जाएगा कि कौन कहां से आया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में बहाली की चर्चा की गई है, लेकिन सीजीएल रिजल्ट का विरोध हो रहा है। इसकी सीबीआई से जांच कराएं, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। भाजपा विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड की बुनियाद को बर्बाद किया जा रहा है। धान खरीद और मंईयां योजना की चर्चा हो रही है लेकिन रांची डीसी ने सभी बीडीओ को पत्र जारी कर कहा है कि अयोग्य की पहचान कर पैसा वसूली की जाए। सरकार बालू की नीलामी नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि बालू घाटों की नीलामी नहीं होने तक गृह निर्माण के लिए बालू फ्री किया जाए। बालू घाट लूटा जा रहा है। अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास के लिए बालू नहीं मिल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें