मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

चार जून को भाजपा नेता बेरोजगार हो जाएंगे और युवाओं को रोजगार मिलेगा : दीपक बैज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने बुधवार को

बयान जारी कर कहा कि चार जून को भाजपा नेता बेरोजगार हो जाएंगे और देशभर के

युवाओं, श्रमिकों, महिलाओं को रोजगार मिलेगा। उद्योगपति, व्यापारी बिना

दबाव के व्यवसाय करेंगे, किसानों को उनकी फसल की सही कीमत मिलेगा, आम जनता

को मूलभूत की सुविधा मिलेगी। पूरे देश में केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ

आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि जनता ने राहुल गांधी और कांग्रेस के

पांच न्याय और 25 गारंटी पर जनता ने भरोसा किया है। जनता केंद्र सरकार के

10 साल के कुशासन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था, आर्थिक

असमानता और भ्रष्टाचार केंद्र सरकार की हम दो और हमारे दो की नीति से

मुक्ति के लिए मतदान कर दिया है।

दीपक बैज ने कहा कि देश की

जनता 10 साल से तानाशाही सोच और मनमानी करने वाली सरकार को बर्दाश्त कर

रही थी। जनता को अब अवसर मिला तो तानाशाही खत्म करने के लिए मतदान किए हैं।

देश में हर वर्ग केंद्र सरकार की कुनीतियां से परेशान हुआ है। भाजपा संगठन

के भीतर भी तानाशाही के खिलाफ आक्रोश है।

उन्होंने कहा कि चार जून

को देशभर में एक और दिवाली मनाई जाएगी। जब तानाशाह की हार होगी और आम जनता

का राज आएगा, लोकतंत्र प्रभावित होगा संविधान और आरक्षित वर्गों के आरक्षण

सुरक्षित होगा। युवाओं को 30 लाख सरकारी पदों पर भर्ती के अवसर मिलेंगे,

किसानों को एमएसपी की गारंटी मिलेगी, महिलाओं को सरकारी पदों भर्ती में 50

प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये खाता में मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें