मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा नेता के घर में लगी आग, पेट्रोलियम पदार्थ फेंककर आग लगाने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा नेता के घर में लगी आग, पेट्रोलियम पदार्थ फेंककर आग लगाने का आरोप

गाजियाबाद। भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी के घर पर बृहस्पतिवार की देर रात अचानक आग लग गई। घटना के वक्त शालीमार गार्डन के डीएलएफ कॉलोनी स्थित घर पर मानसिंह व उनका परिवार मौजूद था। वे भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, भाजपा नेता ने घर पर पेट्रोलियम पदार्थ फेंककर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।भाजपा नेता ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह परिवार के साथ सो रहे थे। अचानक तेज धमाकों की आवाज आई। जब तक कमरे से निकलकर बाहर पहुंचे, तब तक घर का बाहरी हिस्सा धुआं और आग की लपटों से घिर चुका था। परिवार वालों ने बाहर निकलने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों से घिरा होने की वजह से मुख्य दरवाजा खुल ही नहीं पाया। इसके बाद पड़ोसी के छज्जे पर कूदकर परिवार वालों को बाहर निकाला तब जाकर जान बची।इस दौरान स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां जिस समय डीएलएफ कॉलोनी पहुंची, उस समय गली में बहुत सी गाड़ियां खड़ी थीं। इस वजह से दमकल वाहन भाजपा नेता के घर तक नहीं पहुंच सके। गनीमत रही कि आग घर के अंदर नहीं फैली और लोगों के प्रयास से ही बुझा दी गई।भाजपा नेता ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके भाई की चार-पांच लोगों से कहासुनी और हाथा पाई हो गई थी। आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने ही जानबूझकर आग लगाई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। संदिग्ध मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें