राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का दिया निमंत्रण, बीजेपी ने किया अक्षत वितरण
रामगढ़,
10 जनवरी । रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के राड़ी गांव में श्री राम
जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से अक्षत कलश बुधवार को पहुंची। जिसको लेकर
श्रीराम अक्षत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता
पूर्व मंत्री दविंदर कुमार ने की।
उनके साथ डीडीसी सरबजीत
सिंह, महामंत्री हरविंदर सिंह, महामंत्री नवीन शर्मा, शिव चौधरी, मंडल
अध्यक्ष महिला मोर्चा नीरू चिब सहित अन्य लोग मौजूद थे। पूजित अक्षत का
बीजेपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा गांव के घर-घर जाकर अक्षत वितरण किया
गया। इस अक्षत को राम भक्तों द्वारा श्रीराम जन्मभूमि पूजन के दिन 22 जनवरी
को अपने घर में प्रभु श्रीराम को अपने मंदिर में स्थापित करेंगे।
राम
जन्मभूमि से आया अक्षत राम लला के भव्य मंदिर का उद्घाटन व प्रतिमा
स्थापना में निमंत्रण के रूप में गांव के प्रत्येक घरों तक पहुंचाया गया।
हरविंदर सिंह ने लोगों को बताया 22 जनवरी की शाम सभी लोगों को कम से कम
पांच दीपक घर के मंदिर में जलाना है और अपनी इच्छाअनुसार राम नाम का 108
बार जाप करना है। भगवान श्री राम की आरती सपरिवार करनी है, अंत में प्रसाद
वितरण कर दीपोत्सव मनाना है।





