मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा नेता हिरासत में, सांसद विधायक के विरोध के बाद रिहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा नेता हिरासत में, सांसद विधायक के विरोध के बाद रिहा

हजारीबाग। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अनियमितता का मुद्दा उठाने वाले भाजपा नेता अर्जुन साव को देर रात पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई के विरोध में भाजपा सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद सहित कई नेता सदर थाना पहुंचे। सांसद जायसवाल ने इस कार्रवाई को असंवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि अर्जुन साव को बिना किसी नोटिस या एफआईआर के घर से उठाया गया। उन्होंने हेमंत सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाया।भाजपा नेताओं ने थाना प्रभारी से साव की गिरफ्तारी का कारण पूछा। सांसद ने कानूनी प्रक्रिया का पालन न करने पर थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि अस्पताल की लापरवाही को उजागर करना अपराध नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्जुन साव की तत्काल रिहाई की मांग की। लगभग 4 घंटे के धरना प्रदर्शन के बाद पुलिस ने अर्जुन साव को रिहा कर दिया। इसके बाद सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद और विधायक मनोज यादव ने अपना धरना समाप्त किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें