मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य में पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाकर दो-तीन रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाने की तैयारी : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्य में पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाकर दो-तीन रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ाने की तैयारी : बाबूलाल मरांडी

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल के दामों में सेस लगाकर दो से तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की तैयारी चल रही है।मरांडी ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजस्व बढ़ाने के निर्देश के बाद अधिकारी जनता के पॉकेट पर बोझ लादकर सरकारी खजाना भरने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यह जनविरोधी फैसला तत्काल वापस लें। क्योंकि, इससे रोजमर्रा की चीजों में काफी महंगाई आ सकती है और आम जनजीवन पर बुरा असर पड़ेगा।मरांडी ने कहा है कि बिजली दर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव और अब पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी के संकेत को देखकर जनता समझ चुकी है कि हेमंत सोरेन ने अव्यवहारिक चुनावी वादे कर उनके साथ कितना बड़ा छल किया है। उन्होंने कहा है कि राजस्व बढ़ाने के लिए छटपटाहट में लिया जा रहा सरकार का निर्णय जनता में भारी असंतोष पैदा कर रहा है। साथ ही मरांडी ने उम्मीद जताई है कि सारे जनप्रतिनिधि भी राजनीति से ऊपर उठकर आम जनजीवन पर दुष्प्रभाव डालने वाले इस निर्णय को वापस कराने की पहल करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें