मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:29 · नई दिल्ली संस्करण

सत्ता और विपक्ष दोनों को सदन के भीतर व बाहर गंभीर होने की जरूरत : मायावती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ, । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती

ने मंगलवार को कहा कि संसद में नेता विपक्ष राहुल गांधी के बयान का भाजपा

फायदा उठाने में जुट गई है। उन्होंने नसीहत दी है कि सत्ता व विपक्ष दोनों

को सदन के भीतर व बाहर गंभीर होने की जरूरत है।

पूर्व

मुख्यमंत्री मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सोमवार को संसद में

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने

हिन्दू व हिन्दुत्व को लेकर जो कुछ भी कहा उसका भाजपा फिर से राजनीतिक

फायदा उठाने में लग गयी है। कांग्रेस द्वारा इनको ऐसा करने का अवसर प्रदान

करना कितना उचित? यह सोचने की बात है।

उन्होंने आगे कहा कि

बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने देश में विभिन्न धर्मों के करोड़ों

लोगों के हित, कल्याण, भाईचारा आदि के लिए धर्मनिरपेक्ष्ता के आधार पर

संविधान बनाकर सभी धर्मों का सम्मान सुनिश्चित किया है। इसके प्रति सत्ता व

विपक्ष दोनों को सदन के भीतर व बाहर गंभीर होने की जरूरत।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें