मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र में भाजपा ने पुराने चेहरों पर जताया भरोसा, हारी सीटों पर नये नाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

-वाराणसी से नरेन्द्र मोदी और लखनऊ से राजनाथ सिंह समेत 51 उम्मीदवार घोषित

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को लोकसभा के 195 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें से उत्तर प्रदेश से लोकसभा के 51 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की गई। भाजपा केन्द्रीय मुख्यालय की ओर से जारी लोकसभा उम्मीदवारों की सूची के अनुसार वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लखनऊ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह,अयोध्या से लल्लू सिंह और मथुरा से हेमा मालिनी को पुनः उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है।

उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों में सिर्फ चार सीटों पर ही नये नामों की घोषणा की गयी है। इनमें से श्रावस्ती से साकेत मिश्रा, अंबेडकर नगर से रितेश पाण्डेय जो बसपा से भाजपा में आये हैं। वहीं जौनपुर से कृपाशंकर सिंह और नगीना से ओम प्रकाश का नाम शामिल है।

इसी तरह कैराना से प्रदीप कुमार, मुजफ्फरनगर से संजीव कुमार बालियान, नगीना सुरक्षित से ओम कुमार,रामपुर से घनश्याम लोधी,संभल से परमेश्वर लाल सैनी,अमरोहा से कंवर सिंह तंवर, गौतमबुद्धनगर से डा. महेश शर्मा,बुलन्दशहर से डा. भोला सिंह, आगरा से सत्यपाल सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी राजकुमार चााहर, एटा से राजवीर सिंह राजू , आंवला से धर्मेन्द्र कश्यप, खीरी से अजय मिश्रा टेनी,धौरहरा से रेखा वर्मा,सीतापुर से राजेश वर्मा,हरदोई सुरक्षित से जय प्रकाश रावत व मिश्रिख से अशोक कुमार रावत को उम्मीदवार बनाया गया है।

वहीं उन्नाव से साक्षी महराज,मोहनलालगंज से कौशल किशोर,अमेठी से स्मृति ईरानी,प्रतापगढ़ से संगमलाल गुप्ता,फरूखाबाद से मुकेश राजपूत, इटावा से डा.राम शंकर कठेरिया, कन्नौज से सुब्रत पाठक,अकबरपुर से देवेन्द्र सिंह भोले,जालौन से भानु प्रताप वर्मा,झांसी से अनुराग शर्मा, हमीरपुर से पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल,बांदा से आर.के.सिंह पटेल, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति और बाराबंकी से उपेन्द्र सिंह रावत को लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इसके अलावा गोण्डा से कीर्तिवर्धन सिंह,डुमरियागंज से जगदम्बिका पाल,बस्ती से हरीश द्विवेदी,संतकबीरनगर से प्रवीण निषाद,महराजगंज से पंकज चौधरी, गोरखपुर से रविकिशन,कुशीनगर से विजय कुमार दुबे,लालगंज सुरक्षित से नीलम सोनकर,आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव और सलेमपुर से रवीन्द्र कुशवाहा व चंदौली से महेन्द्र पाण्डेय को टिकट दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें