मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा-चुनाव आयोग-अधिकारी की ‘घपला तिकड़ी’ मिलकर कर रही ‘वोट-डकैती’: अखिलेश यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा-चुनाव आयोग-अधिकारी की ‘घपला तिकड़ी’ मिलकर कर रही ‘वोट-डकैती’: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर चुनाव आयोग, भाजपा और अधिकारियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा-चुनाव आयोग-अधिकारी की ‘घपला तिकड़ी’ मिलकर ‘वोट-डकैती’ कर रहे हैं।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि ‘भाजपा-चुनाव आयोग-अधिकारी’ की ‘घपला तिकड़ी’ मिलकर ‘वोट-डकैती’ कर रही है। दरअसल, ये वो तीन तिगाड़ा है, जिनकी साठगांठ ने देश का वर्तमान-भविष्य बिगाड़ा है।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट पर लिखा कि बैंक जिस तरह मजबूर ग़रीब किसान से कर्ज़ के पैसे वसूल रही है अगर वो सख़्ती भाजपा का प्रश्रय प्राप्त उन खरबपतियों के खिलाफ दिखाई होती जो कई लाख करोड़ लेकर फ़रार हो गए, तो आज अर्थव्यवस्था, कारोबार और खेती-किसानी की इतनी दुर्दशा न होती। धिक्कार है।

ज्ञात हो कि सपा मुखिया अखिलेश यादव लगातार भाजपा और चुनाव आयोग पर हर दिन वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने अपने एक बयान में कहा था कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर वोटों की डकैती की है। उपचुनाव में भी वोटों की डकैती हुई है।

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा गरीबों का वोट कटवा रही है। समाजवादी पार्टी ने 2022 में गलत तरीके से काटे गए वोटों को लेकर आवाज उठायी तो चुनाव आयोग ने नोटिस भेज दिया था। समाजवादी पार्टी ने वोटर लिस्ट से डिलीट किए गए 18 हजार वोटरों की सूची शपथ पत्र के साथ चुनाव आयोग को भेजी थी, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब वोट चोरी और वोट काटने का मामला उठा तो मुख्य चुनाव आयोग ने कह दिया कि कोई एफिडेविट नहीं मिला। सपा के पास हर एफिडेविट की रसीद है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं। अखिलेश यादव उसमें शामिल होने भी जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें