मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

असम पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शिवसागर

(असम), 18 जनवरी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'

गुरुवार को असम के शिवसागर जिले में पहुंची। यहां नगालैंड-असम सीमा इलाके

में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने भाजपा पर कई आरोप लगाए।

कांग्रेस

नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें

सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले

वे कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं। लोगों ने

उन्हें सलाह दी कि अब उन्हें पूरब से पश्चिम तक की भी यात्रा करनी चाहिए।

इसलिए उन्होंने मणिपुर से नगालैंड, असम होते हुए मुंबई तक की यात्रा शुरू

की है। उन्होंने अपने संबोधन में इस यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न करने के

लिए नगालैंड तथा मणिपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को धन्यवाद दिया।

राहुल

गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज सुबह नौ बजे नगालैंड से चलकर असम

पहुंची, जहां सीमा पर पहले से ही मौजूद कांग्रेस के नेताओं एवं

कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले का स्वागत किया। यह यात्रा आज दिनभर ऊपरी असम

में घूमते हुए जोरहाट पहुंचेगी। राहुल गांधी जोरहाट में एक कार्यक्रम को

संबोधित करेंगे। आज उनका रात्रि विश्राम जोरहाट में ही होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें