मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

विधायक सीपी सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विधायक सीपी सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात

रांची। विधायक सीपी सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता से मुलाकात की। रांची के कांके में अनिल टाइगर महतो हत्याकांड के मुख्यारोपित को गिरफ्तार करने और अलग-अलग स्थानों में बड़ी आपराधिक घटनाओं को लेकर डीजीपी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने विधि व्यवस्था पर भी सवाल उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि झारखंड में अपराधी बेलगाम हैं। संगठित अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो चुका है। इस वजह से लोगों का विश्वास पुलिस पर से उठता जा रहा है।विधायक सीपी सिंह ने कहा कि रांची जिले में दिनदहाड़े हत्या, चोरी डकैती,दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। हाल में ही कांके में भाजपा नेता अनिल टाइगर महतो की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक अपराधी के पकड़े जाने के बाद भी मुख्य आरोपित अबतक नहीं पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि ठीक घटना के दूसरे दिन ही रवि स्टील में भूपल साहू की गला रेत कर हत्या कर दी गई। विधायक ने बताया कि डीजीपी ने बताया है कि अनिल महतो हत्याकांड का अनुसंधान चल रहा है जल्द ही अपराधी का खुलासा कर दिया जाएगा।मौके पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने इस बात पर चिंता जताई कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं खासकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। इन सारी बातों से डीजीपी को अवगत कराया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पुलिस उनकी मांगों को गंभीरता से लेगी और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगी।प्रतिनिधिमंडल में विधायक सीपी सिंह, सांसद आदित्य साहू, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व मंत्री भानुप्रताप शाही, जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज, पूर्व विधायक समरी लाल, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा नेता शशिभूषण भगत, प्रीतम साहू,अनिल महतो टाईगर के भाई अनुज कुमार महतो सहित अन्य शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें