भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने किया उम्मीदवारों पर मंथन
नई
दिल्ली, 01 मार्च | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय चुनाव
समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची पर लंबा मंथन
किया है। समिति की बैठक में विचार-विमर्श का यह दौर लगभग साढ़े चार घंटे
चला। यह बैठक आज (शुक्रवार) तड़के समाप्त हुई। बैठक में प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
भाजपा
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय में
गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे शुरू हुई। बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी
नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह एवं राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई
नेताओं ने हिस्सा लिया। भाजपा की कोशिश है कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से
पहले सभी 543 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम तय हो जाएं।
इस
बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव,
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर
सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी शामिल हुए। इनके अलावा
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी
हिस्सा लिया।





