दुमका लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन ने किया नामांकन
रांची ; बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन ने दुमका लोकसभा सीट से शुक्रवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे को उन्होंने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दिया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी , सारठ विधायक रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी मौजूद थीं।नामांकन दाखिल करने के बाद सीता सोरेन ने कहा कि उनकी जीत पक्की है। दुमका की जनता उनका साथ देगी और भारी मतों से उन्हें जिताएगी।





