मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

हजारीबाग में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद की आशीर्वाद यात्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हजारीबाग में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद की आशीर्वाद यात्रा

हजारीबाग। सदर विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने गोमाता को गुड-रोटी खिलाकर शनिवार को आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ किया। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप प्रसाद ने आशीर्वाद यात्रा के दौरान हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के जिनगा, महेशरा, जोन्हिया, झुमरा, रामदेव खरिका, कावालू, गोपलों, तिलैया, हरली, पेट्टो, बासोबार, भटविगहा, दारूखरिका, बख्शीडीह, दारूडीह, जबरा, सुलतानी, पिपचों, चिरवां, इरगा सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया जहां क्षेत्र के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी का अभिवादन किया और एक स्वर में भाजपा के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया।प्रदीप प्रसाद ने कहा कि मैं वर्षों से क्षेत्र के लोगों के सुख दुःख का साथी रहा हूं और यह निरंतर रहेगा। आपका प्यार और आशीर्वाद हर पल मुझे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में 13 नवंबर को कलम निशान (भाजपा) के पक्ष में मतदान कर मुझे अपना बहुमूल्य आशीर्वाद दें। प्रसाद ने कहा कि गठबधन सरकार से त्रस्त प्रदेश की जनता भी सुशासन की स्थापना के लिए भाजपा सरकार बनाने के लिए संकल्पित है। आने वाले दिनों में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाने जा रही है। मुझे आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि इस चुनाव में शोषण और भ्रष्टाचार के खिलाफ लोग ईवीएम पर कमल का बटन दबाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें