मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, ०५ बाइक बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, ०५ बाइक बरामद

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की ०५ बाइक भी बरामद की हैं, जिनमें ०४ हीरो होंडा स्पलेंडर और एक पल्सर बाइक शामिल है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के लुपुंग टोला इजिमेल चौक सरजामदा निवासी राजा सरदार उर्फ प्रकाश सरदार, सोनू नायक उर्फ कटारी और अतुल मुंडू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।शनिवार को इस मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि हाल ही में गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज के पास बाइक चोरी की घटना सामने आई थी। मामले की जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें संदिग्धों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेचने की फिराक में था। पुलिस ने सभी बरामद गाड़ियों को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें