मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार कार के टक्कर में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार कार के टक्कर में बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

जौनपुर। यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के जौनपुर- केराकत राजमार्ग पर किरतापुर उसरहिया गांव के पास शुक्रवार की रात को एक तेज रफ्तार अज्ञात कार के टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत हो गई तथा बॉइक पर पीछे बैठा उसका मित्र घायल हो गया।करमही गांव का जितेंद्र यादव पुत्र तेजबहादुर गांव के ही अपने मित्र अजय प्रजापति के साथ बाइक से किसी बारात में गया हुआ था। वहां जितेंद्र अपने मित्र के साथ वापस घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक उक्त गांव के पास पहुचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने टक्कर मार दिया। घटना में बाइक चला रहे जितेंद्र यादव (35) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा अजय प्रजापति (26 ) घायल हो गया।घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर आ गए। टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मौके पर पहुंच गए। जानकारी होने पर मृतक तथा घायल युवक के परिजन भी आ गए। पुलिस ने घायल अजय प्रजापति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं जितेंद्र यादव के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।शनिवार को जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ल ने बताया कि मृतक जितेंद्र यादव धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के रायपुर गांव में सफाई कर्मी पद पर कार्यरत था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्यवाही करने के लिए भेज दिया है। कार की तलाश किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें