मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में बाइक सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये छीने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। शहर के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रातू रोड दुर्गा मंदिर के समीप से दिनदहाड़े बुधवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति से झपट्टा मारकर डेढ़ लाख रुपये छीन लिए। इस संबंध में पंडरा ओपी क्षेत्र के इटकी निवासी रंजीत सिंह ने पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

बताया जा रहा है कि रंजीत सिंह एचडीएफसी बैंक से डेढ़ लाख रुपये निकाल कर घर जा रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार होकर आये दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर पैसों से भरा बैग छीन लिया। इस बाबत कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें