मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

बाइक सवार अपराधियों ने पति- पत्नी को मारी गोली, गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के ओझा मार्केट स्थित जनक नगर में बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार रात पति - पत्नी को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में पति -पत्नी को रिम्स भेजा और मामले की सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। पति- पत्नी को अपराधियों ने किस वजह से गोली मारी है। अब तक इसके पीछे का वजह सामने नहीं आ पाया है। अपराधियों की गोली से बिरसा उरांव और उनकी पत्नी सोनी घायल हुए है। दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि घटना स्थल से पुलिस ने सात खोखा बरामद किये गये है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। साथ ही आस-पास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें