मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

केझिया घाटी में खड़े ट्रक में बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। जिले के दुलमी प्रखंड अंतर्गत केझिया घाटी में शुक्रवार

को सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान रजरप्पा पुलिस ने

उसके जेब से मिले आधार कार्ड से की है। रजरप्पा थाना प्रभारी विनोद कुमार

मुर्मू ने बताया कि मृतक गुलाम मोहिउद्दीन पिता अब्दुल खैर, जमशेदपुर जिले

के बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मानगो गांव का निवासी था। पुलिस के अनुसार

गुलाम मोहिउद्दीन अपनी बाइक से रांची की तरफ जा रहा था । इसी दौरान सड़क

पर ब्रेकडाउन हुए ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि घटनास्थल पर कोई

व्यक्ति मौजूद नहीं था। जब राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, तो

पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची। पुलिस ने ट्रक में भी किसी व्यक्ति को नहीं

पाया। जिस तरह ट्रक सड़क पर खड़ा था, उसे देखने से प्रतीत हो रहा है कि वह

खराब है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उसकी बाइक

को भी थाने लाया गया है। इसके अलावा ट्रक को भी फिलहाल जप्त किया गया है।

रजरप्पा थाना प्रभारी ने कहा कि जब उस ट्रक के चालक या मालिक थाने में

रिपोर्ट करेंगे तो उनसे भी घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें